Home दुआ हिंदी में Pani Peene ki Dua in Hindi (पानी पीने से पहले और बाद...

Pani Peene ki Dua in Hindi (पानी पीने से पहले और बाद की दुआ)

65
pani peene ki dua
pani peene ki dua in hindi

Pani Peene ki Dua :- इस्लामिक शिक्षाओं में हमारे प्यारे नबी मुहम्मद सल्ललाहु अलैहि वसल्लम ने हर कार्य को सही और सेहतमंद तरीके से करने की हिदायत दी है। पानी पीने के सही तरीके से न केवल हमारी सेहत बेहतर होती है, बल्कि यह सुन्नत को अपनाने का एक जरिया भी है।

1. पानी रुक-रुक कर पिएं

नबी सल्ललाहु अलैहि वसल्लम ने एक ही सांस में पानी पीने से मना फरमाया है। पानी हमेशा छोटे-छोटे घूंट में पिएं। बड़े घूंट पीने से जिगर और दिल से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।

2. बैठकर पानी पिएं

हमेशा बैठकर पानी पीना चाहिए। हालांकि, वुजू का बचा हुआ पानी और आबे-ज़मज़म खड़े होकर भी पिया जा सकता है।

3. सीधे हाथ से पानी पिएं

पानी पीते समय गिलास या बर्तन को हमेशा सीधे हाथ से पकड़ें।

4. Pani Peene ki Dua पानी पीने से पहले और बाद की दुआ

  • पानी पीने से पहले “बिस्मिल्लाह” पढ़ें।
  • पानी पीने के बाद “अल्हम्दुलिल्लाह” कहें।

5. पानी पीने का खास फायदा

अगर पानी पीने से पहले उस पर दुरूदे पाक पढ़कर दम कर लिया जाए, तो यह बेहद फायदेमंद होता है।

6. वुजू के पानी का महत्व

वुजू का बचा हुआ पानी पीने से 70 बीमारियां दूर होती हैं। अगर कोई व्यक्ति नशे का आदी है और उसे छोड़ना चाहता है, तो वुजू के पानी को नेक नीयत के साथ पिए। इंशा अल्लाह, धीरे-धीरे उसकी नशे की आदत खत्म हो जाएगी।

Pani Peene ki Dua

पानी पीने की सुन्नत से जुड़ी खास दुआ
बिस्मिल्लाह हिर्रहमान निर्रहीम
तर्जुमा: अल्लाह के नाम से शुरू, जो बहुत मेहरबान और रहमत वाला है।

 

Pani peene Ke Bad Ki Dua

पानी पीने के बाद की दुआ
अल्हम्दुलिल्लाही रब्बिल आलमीन
तर्जुमा: सब खूबियां अल्लाह के लिए हैं, जो सारे जहान का रब है।

 

ये भी पढ़िए – खाना खाने की दुआ

नबी सल्ललाहु अलैहि वसल्लम के बताए रास्ते पर चलें

हम सबको चाहिए कि अपने प्यारे नबी सल्ललाहु अलैहि वसल्लम की बताई गई हर सुन्नत को अपनाएं और अपने जीवन को बेहतर बनाएं।

आमीन।