Home दुआ हिंदी में Doodh Peene ki Dua in Hindi

Doodh Peene ki Dua in Hindi

68
doodh peene ki dua
doodh peene ki dua

Doodh Peene ki Dua :- अस्सलामु अलैकुम भाईयों और बहनों,
दूध हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद (मुफ़ीद) होता है। यह प्रोटीन और पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत है। साथ ही, इस्लाम में हर काम के लिए दुआ पढ़ने की शिक्षा दी गई है। इसलिए जब भी दूध पिएं, तो इसके साथ दूध पीने की दुआ (Doodh Peene ki Dua)भी जरूर पढ़ें। इससे आपको शारीरिक लाभ के साथ-साथ सवाब भी मिलेगा।

गाय के दूध के फायदे (Hadees ki Roshni Mein)

हमारे प्यारे नबी सल्ललाहु अलैहि वसल्लम ने लगभग 1440 साल पहले गाय के दूध के बारे में इर्शाद फरमाया:

हदीस:
गाय का दूध इस्तेमाल किया करो, क्योंकि इसमें हर बीमारी से शिफा (इलाज) है।”
(मुस्तर्दक: 8224)

जब भी दूध पिएं, तो यह दुआ जरूर पढ़ें:

Doodh Peene ki Dua

दूध पीते वक्त की दुआ
अल्लाहुम्मा बारीक़ लना फ़ीहि व ज़िदना मिन्हु
तरजुमा: ऐ अल्लाह! (अज़्ज़वजल) हमारे लिए इसमें बरकत दे और हमें इससे ज्यादा इनायत फरमा !

 

दूध पीने के फायदों को बढ़ाने के लिए सुझाव

  1. हमेशा बैठकर और दुआ पढ़कर दूध पिएं।
  2. दूध को धीरे-धीरे पिएं ताकि शरीर इसे बेहतर तरीके से पचा सके।
  3. दुआ पढ़ने से दूध पीने का यह कार्य इबादत का हिस्सा बन जाएगा।

नबी सल्ललाहु अलैहि वसल्लम की सुन्नत पर चलें

हम सभी को चाहिए कि अपने प्यारे नबी सल्ललाहु अलैहि वसल्लम की बताई गई सुन्नतों को अपनाएं और अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

आमीन।

ये भी पढ़े –

खाना खाने की दुआ
पानी पीने की दुआ